दुमका: पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुमका के सभागार कक्ष में दुमका जिला बल के पुलिस निरीक्षक सत्यम कुमार, हवलदार मिथिलेश यादव एवं हवलदार गेनालाल यादव को सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।उक्त विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक दुमका पीताम्बर सिंह खेरवार उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) विजय कुमार महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जरमुंडी) अमित कछप, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ईकुङ डुंगडुंग, जरमुंडी थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल, नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा, मुफस्सिल थाना प्रभारी लॉरेंसीया केरकेट्टा, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र दुमका रमेश कुमार मंडल, जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार, मसलिया थाना प्रभारी राजेश रोशन, रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम सिंह, टोंगरा थाना प्रभारी गुरु चरण मांझी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर पुलिस एसोसिएशन एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों ने दुमका जिला बल के सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक सत्यम कुमार, हवलदार मिथिलेश यादव एवं हवलदार गेनालाल यादव को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं धर्मग्रंथ देकर सम्मानित किया।समारोह में वक्ताओं ने तीनों सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।