धनबाद:बुधवार को नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित विशेष दिव्यांग स्कूल पहला कदम के श्रवण बाधित बच्चों के लिए एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सौजन्य से कोयला भवन सामुदायिक भवन में कॉरपोरेट रिस्पॉन्सिबिलिटी फॉर सस्टेनेबिलिटी योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ।यह मानवीय पहल दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल द्वारा की गई, जिसके अंतर्गत श्रवण बाधित बच्चों को हियरिंग एड वितरित किए गए, ताकि वे बेहतर रूप से सुन सकें और शिक्षा के साथ–साथ समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल रहीं। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगाते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर दीक्षा महिला मंडल की अन्य सदस्याएं अर्चना राय एडिशनल जीएम पीबी एरिया सरिता अग्रवाल, राजकुमार क्वालिटी जी एम, सरस्वती सिंहा,कस्तूरी धार, नीतू कुमारी, संघमित्रा राय, कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।स्कूल की सचिव अनीता अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा श्रवण बाधित बच्चों के लिए हियरिंग एड केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि उनके सपनों को नई दिशा देने का माध्यम है। इससे बच्चे न सिर्फ पढ़ाई में बेहतर करेंगे, बल्कि समाज की मुख्य धारा से भी जुड़ सकेंगे।उन्होंने बीसीसीएल एवं दीक्षा महिला मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ाना है।इस अवसर पर स्कूल के सुपरवाइजर कौशल अग्रवाल, ट्रस्ट के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बीसीसीएल के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने इस प्रेरणादायक एवं मानवीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।