हजारीबाग | नववर्ष के पहले दिन हजारीबाग जिला प्रशासन को नया नेतृत्व मिला। रिया सिंह ने उप विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार संभालते ही समाहरणालय में प्रशासनिक गतिविधियां सक्रिय नजर आईं।पदभार ग्रहण करने के उपरांत उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से शिष्टाचार भेंट की और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिले में संचालित विकास योजनाओं, प्रशासनिक दायित्वों और भविष्य की प्राथमिकताओं को लेकर सार्थक संवाद हुआ।नई उप विकास आयुक्त के आगमन से ग्रामीण विकास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक समन्वय को लेकर जिले में नई ऊर्जा और उम्मीद का माहौल बना है।