हजारीबाग/कोडरमा : हजारीबाग की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टर को ₹15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद चंदवारा थाना में आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार पर कड़ी चेतावनी माना जा रहा है।