मैथन : दामोदर घाटी निगम की मैथन डैम परियोजना में दिनांक 07 नवम्बर 2025 को राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक उल्लास पूर्ण माहौल में “वंदे मातरम गीत” की 150 वीं वर्षगांठ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “वंदे मातरम गीत” की रचना तथा उसके राष्ट्रभक्ति भावना और मातृभूमि के प्रति समर्पण को पुनः स्मरण करने का प्रतीक बना। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दिलीप कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (प्रणाली) द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री जयंत दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सीटीसी), श्री शैलेश गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (पारेषण) तथा श्री आर.के.सिन्हा, श्री प्रबीर चांद, वरिष्ठ महाप्रबंधक, डॉ उमेश कुमार, डॉ लकड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री दिलीप कुमार सिंह ने “वंदे मातरम गीत” की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा उसके रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के योगदान तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की प्रेरणादायी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि क्रांतिकारियों के लिए महामंत्र था I स्वतंत्रता आन्दोलन के दौड़ान अनेक क्रन्तिकारी इस गीत को गाते-गाते फांसी को गले लगाया I यह एतिहासिक राष्ट्रगीत हमारी राष्ट्रीय चेतना, आत्मगौरव और एकता का प्रतीक है।”इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम गीत” के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के स्वर से गूंज उठा।