प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सूचना के अधार पर गाण्डेय थानान्तर्गत कछेल ग्राम के तेल्खरी जंगल के आसपास कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी करने वाले कुल तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये गूगल पर अपना फर्जी मोबाइल नम्बर विभिन्न service के customer care के रूप में (phonepe customer care, phone pe debit. customer care, Samsung service, ac service, paytm service, Gyser installation service इत्यादि) पंच करवाते है, जब कोई व्यक्ति इन service के संबंध में उक्त नम्बरो पर कॉल करता है तो ये उन्हे अपने आप को संबंधित service का अधिकारी बता कर लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी किया करते हैं l