बेंगाबाद थाना का औचक निरीक्षण बुधवार को साढ़े 3 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, केस डायरी और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा और हर मामले का निष्पादन तय समय सीमा में किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को नियमित गश्त बढ़ाने, अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने और फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएसपी कमाल खान थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे।