गिरिडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गाण्डेय थाना क्षेत्र के महेशमरवा गांव में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।19 नवंबर की रात पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि शायर अली के घर में पिछले 2–3 दिनों से कुछ लोग रूके हुए हैं और पिस्टल सहित अन्य हथियारों का निर्माण कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ, सदर के नेतृत्व में टीम बनाई गई और छापेमारी की गई।🔻 जमीन के नीचे चल रही थी मिनी गन फैक्ट्रीछापेमारी के दौरान घर के नीचे बने गुप्त कमरे में 5 लोगों को रंगे हाथ हथियार बनाते हुए पकड़ा गया। वहां से पिस्टल, गोली, मैगजीन, अर्धनिर्मित हथियार, पुर्जे, मशीनें एवं अन्य सामग्री भी बरामद हुई।पूछताछ में पता चला कि शायर अली और मुख्य सरगना उस्मान अंसारी (फरार) ने मुंगेर से हथियार बनाने का सामान मंगवाया था। सभी आरोपी पहले भी विभिन्न राज्यों में इसी अपराध में जेल जा चुके हैं।🔻 गिरफ्तार अभियुक्तशायर अली, फुरकान अंसारी, मो. चुन्ना उर्फ वसीम, मो. शमीर मल्लिक उर्फ सद्दाम, मो. मंगली और मो. कमरुदीन उर्फ सदना।सभी के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और निर्माण सामग्री जब्त की गई है।पुलिस फरार आरोपी उस्मान अंसारी की तलाश में छापेमारी जारी रखे हुए है।