पर्यटन कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आज दूसरे दिन 200 से अधिक खिलाड़ियों/ प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान सभी खिलाड़ियो को प्रेरित करते हुए कहा कि – “खेलों से न केवल अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है बल्कि यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। हमें प्रतिदिन कुछ समय खेल और व्यायाम को अवश्य देना चाहिए ताकि हम फिट और स्वस्थ रह सकें।”