गिरिडीह जिला बार एसोसिएशन में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस शपथ ग्रहण समारोह में बीते 5 दिसंबर को हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में विजय घोषित हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, सहायक कोषाध्यक्ष समेत एग्जीक्यूटिव मेंबर के पदाधिकारियों को विधिवत रूप से प्रमाण पत्र के साथ शपथ दिलाई गई और उनका अभिनंदन किया गया. इस दौरान बार के अध्यक्ष प्रकाश सहाय और महासचिव चुन्नूकांत समेत अन्य पदाधिकारियों ने बार के विकास और अधिवक्ताओं के हित में काम करने की संकल्प ली और कहा कि बार और बेंच दोनों एक सूत्र में बंध कर बार के उत्थान और अधिवक्ताओं के उत्थान के लिए कार्य करेगी. मौक़े पर अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नूकांत, उपाध्यक्ष विशाल आनंद (विक्की ), कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रशासन शिवेंद्र सिन्हा (गब्बू ), संयुक्त सचिव लाइब्रेरी सुभोनिल सामंता, सहायक कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार राणा समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे.