गिरिडीह. गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के एक गांव में जतरा मेला देख कर लौट रही दो नाबालिग आदिवासी युवतियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को जांच को ले शनिवार को हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार हरलाडीह ओपी पहुँचे. मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने डीआईजी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद डीआईजी अंजनी कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटना से जुड़ी अब – तक की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने अनुसंधान को तेज़ करने, साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकल्न और पीड़िता को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. पुलिस टीम को समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.