गिरिडीह. नगर थाना में बुधवार को पुलिस – प्रशासन और चैंबर आफ कॉमर्स के पदाधिकारियों व व्यवसायियों की एक बैठक हुईं. बैठक के दौरान शहर की सुरक्षा जैसे तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और कई आवश्यक निर्णय भी लिए गए. इस मौके पर चेंबर के सदस्यों ने कई सुझाव पुलिस प्रशासन को दिया और मदद की बात भी कहीं वही पुलिस प्रशासन की ओर से शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खासकर मुख्य सड़क के दुकानों घरों में कैमरा लगाने की बात कही गई। वही चेंबर के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से फुटपाथ दुकानों का अतिक्रमण ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और विभिन्न धर्मशाला व मैरिज हॉल में रात 10 के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई. इसके साथ ही अन्य बातों पर भी चर्चा की गई. मौके पर डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ पुलिस प्रशासन की सकारात्मक बैठक हुई इस मौके पर कई सुझाव पर चर्चा किया गया. कहा की जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं उस पर कार्य किया जाएगा. बैठक में थाना प्रभारी नगर ज्ञान रंजन कुमार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, सचिव प्रमोद कुमार, डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा, ध्रुव संथालिया, मुकेश जालान, गोपाल भदानी, अभिषेक जैन, शंभू जैन, राकेश मोदी, सरवन केडिया, दीपक मोदी आदि सदस्य मौजूद थे.