भारतीय जन संगठन के धरने का असर: 51 दिन बाद हिमांशु बरामदजनपद अम्बेडकर नगर की तहसील अलापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरफुद्दीनपुर निवासी बालक हिमांशु उर्फ अमन विश्वकर्मा के लापता होने के मामले में भारतीय जन संगठन के संघर्ष से आखिरकार न्याय मिला।प्रशासन की कथित लापरवाही से क्षुब्ध होकर भारतीय जन संगठन ने हिमांशु के परिवार के साथ जिला मुख्यालय पर धरना दिया। संगठन के अध्यक्ष प्रियांशु उर्फ बंटी सिंह के नेतृत्व में समाज के विभिन्न संगठनों एवं पदाधिकारियों ने आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।भारतीय जन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंटी सिंह ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि हिमांशु को बरामद नहीं किया गया तो विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के दबाव का असर यह हुआ कि पुलिस प्रशासन हरकत में आया, विशेष टीम का गठन किया गया और 51 दिन बाद हिमांशु को गाजियाबाद से सकुशल बरामद कर लिया गया।हिमांशु की सुरक्षित वापसी पर परिवारजनों ने भारतीय जन संगठन एवं अध्यक्ष बंटी सिंह का आभार व्यक्त किया।भारतीय जन संगठन ने एक बार फिर साबित किया कि वह पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए निरंतर संघर्षरत है।