धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो ने राजकीय पॉलिटेक्निक में धनबाद नगर निगम के महापौर व 55 वार्ड के वार्ड पार्षद तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व 21 वार्ड पार्षद प्रत्याशी तथा उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रीसाइडिंग ऑफिसर डायरी की समीक्षा की।इस दौरान सामान्य प्रेक्षक ने धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के सभी बूथ के प्रीसाइडिंग ऑफिसर से प्राप्त प्रीसाइडिंग ऑफिसर डायरी की बारी बारी से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उपस्थित प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधियों ने कोई आपत्ति नहीं जताई। मौके पर धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो, महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार के अलावा धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी मौजूद थे।