डंडई थाना परिसर में अंचलाधिकारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी, डंडई के साथ संयुक्त रूप से थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं अंचल कर्मी की मौजूदगी में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित आम जनों की भूमि विवाद संबंधी 07 समस्याओं को गंभीरता से सुनकर दोनों पक्षों के समक्ष इसके निपटारे हेतु समुचित उपाय किए गये तथा कुछ जटिल विवाद में लोक अदालत जाने का भी सुझाव दिया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा, साईबर अपराध एवं नशा के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर जागरूक भी किया गया।