दुमका। सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम से 14 लाख रुपये गबन के मामले में पूर्व मैनेजर राज सिन्हा को पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार कर लिया।• आरोपी को दुमका लाकर न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा भेज दिया गया है।• राज सिन्हा पर आरोप है कि अगस्त 2025 में तीन दिनों की बिक्री के 14 लाख रुपये कंपनी के बैंक खाते में जमा नहीं किए।• उसने जमा राशि को लेकर फर्जी रसीद प्रस्तुत की, जिसका खुलासा ऑडिट के दौरान हुआ।• पूछताछ में आरोपी ने गबन की बात स्वीकार की और दबाव में करीब 4 लाख रुपये जमा भी किए थे।• शेष राशि जमा नहीं करने पर कंपनी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।• पुलिस द्वारा कई नोटिस देने के बावजूद आरोपी ने न तो जवाब दिया और न ही बकाया राशि जमा की।• कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने देवघर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।