महुदा : धनबाद जिला के महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नदी के तेलमोचो और पुपनकी घाट में बालू के अवैध खनन से बने गड्ढे में पानी के तेज बहाव से घाट पर कार्तिक पूर्णिमा में स्नान करने के क्रम में पांच युवक के पानी में डूब गए। जिसमें तीन युवको को स्थानीय लोगों ने जल्द ही पानी से बाहर निकाल लिया जिसमें कुछ का हालत गंभीर है। बाकी दो की खोज जारी है। मालूम हो की उक्त स्थान में रोजाना बालू का अवैध उत्खनन होने के कारण गड्ढे बन जाती है जिससे आसपास का पानी चाहे वह बोकारो जिला के तरफ से हो या धनबाद जिला के तरफ से पानी का रफ्तार तेज हो जाता है जिसके कारण आए दिन उक्त स्थान में स्नान करने वाले लोगों तेज बहाव से दामोदर नदी के पानी में डूब जाते हैं और कई लोगों की इस कारण से मौत भी हो चुकी है। बताया जाता है कि बुधवार की घटना कार्तिक पूर्णिमा के स्नान करने हजारों श्रद्धालु दामोदर नदी तेलमोचो और पुपनकी घाट आए थे जिसके साथ बच्चे बूढ़े महिला आदि लोग शामिल थे इसी क्रम में भीमकनाली ,धनबाद के रहने वाले पांच युवक दामोदर नदी में स्नान करने के लिए उतरे इसी क्रम मे पानी की तेज बहाव जो बालू के अवैध खनन से बने गड्ढे में पानी को तेज बहाव बनती है उसी बहाव मे पांच युवकों को अपनी ओर खींच लिया। बताया जाता है स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत तीन युवकों को दामोदर नदी से उठाकर गया । बताया जाता है की बाकी दो युवक शनि कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष पिता रामाज्ञा प्रसाद, वो सुमित कुमार 21 वर्ष पिता दिलीप राय , भीमकनाली की खोज परिजन और स्थानीय लोग कर रहे हैं युवक की खोज के क्रम में देर शाम अवैध खनन के गड्ढे से एक लगभग 25 वर्षीय व्यक्ति की लाश पानी से बाहर निकल गया जिसका कोई पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हुई है । परिजनों का कहना कि उक्त स्थान पर ही बराबर इस तरह की घटना घटित क्यों होती है। जबकि दामोदर नदी के ऊपरी छोर पर कोई तेज बहाव नहीं रहता है और नदी के नीचे और भी कम बहाव रहता है जबकि इस जगह पर सालों भर अवैध खनन बालू का किया जाता है जिसके कारण यहां पानी का ज्यादा और तेज बहाव बना हुआ रहता है । समाचार लिखे जाने तक देर शाम सूत्र से पता चला है की अनुमान लगाया जा रहा है की सुबह में भी चार बच्चे तेजधार में डूबे हैं जिसका कोई पुष्टि नहीं किया जा सकता है। देर शाम धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा अंचल के अंचल अधिकार गिरजा नन्द किस्कू दामोदर नदी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना में बहने वालों के परिवार से बात किये , सांसद ढुलू महतो ने कहा यहां सनातन धर्म का स्थान स्थल हैं यहां राज्य सरकार को सुरक्षा मुहैया कराना चाहिए , उन्होंने धनबाद के उपायुक्त से गोता खोर का व्यवस्था काने को कहा है , उन्होंने कहा परिवार के लोगों से कहा हमसे जो भी सहयोग का जरूरत हैं , करने को हमेशा तैयार हैं। घटना स्थल पर महुदा थाना प्रभारी ललित रंजन भगत एस आई कमलेश सिंह , ए एस आई कृष्ण जीवन दल बल के साथ मौजूद थे ।