जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में तथा धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो एवं चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक श्री सुरेंद्र कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान पदाधिकारियों का प्रथम व द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ।प्रथम रेंडमाइजेशन में चुनाव कार्य के लिए 5625 पदाधिकारियों का चयन निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। वहीं द्वितीय रेंडमाइजेशन में धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद के लिए 1125 पोलिंग पार्टी का चयन किया गया। एक पोलिंग पार्टी में प्रेसाइडिंग ऑफीसर के साथ चार पोलिंग पदाधिकारी रहेंगे।इस मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो, चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक श्री सुरेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री मुकेश कुमार बाउरी, डीएलएओ श्री राम नारायण खलको, सभी निर्वाची पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्रीमती सुनीता तुलस्यान मौजूद थे।