श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय के प्रशिक्षण केंद्र में टेबल पर मतपत्रों की गिनती करने वाले काउंटिंग सुपरवाइजर एवं काउंटिंग असिस्टेंट का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में 540 कर्मी उपस्थित थे। इस मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा ने मतगणना कर्मियों को आवश्यक सुझाव और निर्देश दिए। प्रशिक्षण में मतपेटिका के सील को खोलने, मतपत्रों को मतपेटिका से निकालकर मतलेखा से मिलान करने, वैध व अवैध मतपत्रों के वर्गीकरण, निर्वाचन मतगणना प्रपत्र 19 और 20 को भरने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में श्री दिलीप कुमार कर्ण, श्री संजय कुमार, श्री राज कुमार वर्मा, श्री कुमार वंदन, श्री उमेश लाल, श्री नीरज कुमार प्रसाद आदि उपस्थित थे।