वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी STF की वाराणसी इकाई ने ब्रिज एनक्लेव कॉलोनी से खुद को आर्मी ऑफिसर बताने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है।👉 गिरफ्तार आरोपी का नाम धर्मेंद्र पांडेय बताया जा रहा है।👉 आरोपी के पास से सेना का फर्जी आईडी कार्ड, 2 पैन कार्ड और कई अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं।🔍 STF अब यह जांच कर रही है कि आरोपी कब से फर्जी पहचान के जरिए लोगों को गुमराह कर रहा था और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।⚠️ सावधान रहें: किसी भी व्यक्ति की पहचान और दस्तावेजों की सत्यता की जांच जरूर करें।