“अध्यात्म में प्रवेश – स्वयं को जानो | भारत योग यात्रा, धनबाद – 2026” के तहत 24 से 26 अप्रैल तक एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर आज धनबाद क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें आयोजकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।आनंद योग धारा, धनबाद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग गुरु परमाचार्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के सानिध्य में योग सीखने का दुर्लभ अवसर मिलेगा। यह केवल योग अभ्यास नहीं, बल्कि स्वयं को जानने और भीतर की शांति को अनुभव करने की एक यात्रा होगी।📍 स्थान: आईआईटी आईएसएम, धनबाद🕔 समय:• शाम 5:00 – 7:00 (24-26 अप्रैल, पेनमैन ऑडिटोरियम)• सुबह 7:00 – 9:00 (25-26 अप्रैल, जिमखाना ग्राउंड)✨ प्रवेश निःशुल्क है, लेकिन सीटें सीमित हैं।इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन की ओर प्रेरित करना है — ताकि हर व्यक्ति खुद को बेहतर तरीके से समझ सके।