धनबाद के टाउन हॉल में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 उत्साह और रचनात्मकता से भरा रहा। इस अवसर पर जिले भर से आए युवा प्रतिभागियों ने सामूहिक लोक नृत्य, लोक गायन, चित्रकला, भाषण और कविता लेखन जैसी विधाओं में शानदार प्रस्तुतियां दीं। युवाओं की कला ने न सिर्फ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि तालियों की गूंज से सभागार को जीवंत बना दिया।शाहिद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी नंदन ने कहा कि ऐसे मंच पर प्रस्तुति देना उनके लिए गर्व की बात है, जिससे उन्हें भविष्य के लिए आत्मविश्वास मिला। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक प्रो.मनोज कुमार महतो तथा माता रोशनी देवी और पिता मुरारी हरिजन को दिया।कार्यक्रम में खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं कवयित्री एवं समाजसेविका सुधा राजस्वी मिश्रा, बीबीएमकेयू के मुकुंद रविदास और प्रोफेसर मनोज कुमार महतो, एवं कांग्रेस नेता कार्तिक हाड़ी ने जिला प्रशासन की पहल और युवाओं की प्रतिभा की सराहना की।