ग्राम चोरकट्टा में एक बंद घर में एक वयोवृद्ध पुरूष नवगोपाल साहा तथा उसकी क्योवृद्ध पत्नी विभु साहा की नृशंस हत्या कर दी गई है। इस घटना के लिए मृतक का पुत्र अजय साहा के बयान पर अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध दुमका (मु0) थाना कांड सं0-119/2025 दि०-21.08.2025 धारा- 103 (1)/3(5) BNS कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इस घटना के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक दुमका महोदय के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकि सहयोग एवं परिस्थितजन्य साक्ष्य के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए इसमें संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त सुबल साहा उर्फ भुलू साहा, पिता स्व०-बीजपद साहा, ग्राम-दिगुली मालपाड़ा थाना-मारग्राम, जिला वीरभूम (पं० बंगाल) को विधिवत गिरफ्तार किया गया, जो मृतक दंपति का निज छोटा दामाद है। उसकी निशानदेही पर निम्नलिखित सामानों की बरामदगी की गई है।बरामद समानों की विवरणी-1. अभियुक्त का 01 पीले रंग का खुन लगा घटना के समय पहना गया टी शर्ट2. अभियुक्त का 01 एंड्रायड मोबाईल फोन3. मृतक नवगोपाल साहा का 01 की पैड मोबाईल फोन4. मृतिका विभु साहा का 01 सोने का चेन5. मृतिका विभु साहा का 01 सोने की अँगूठी6. मृतिका का 04 सोने का नाक में पहनने वाला बेसरगिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम-1. सुबल साहा उर्फ भुलू साहा पिता स्व० द्वीजपद साहा ग्राम दिगुली मालपाड़ा थाना मारग्राम, जिला वीरभूम (पं० बंगाल)छापामारी दल के सदस्यअनु० पु० पदा० सदर दुमका श्री विजय कुमार महतोपु०नि० सत्यम कुमार, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना दुमकापु०नि० अमित लकड़ा, थाना प्रभारी, शिकारीपाड़ा थानापु०अ०नि० अजीत कुमार थाना प्रभारी, जामा थानापु०अ०नि० रौशन कुमार, मुफ्फसिल थाना दुमकापु०अ०नि० निरंजन कुमार, मुफ्फसिल थाना दुमकापु०अ०नि० रोहित साव, नगर थाना दुमकाम०पु०अ०नि० अनुपमा रश्मि सोरेंग, महिला थाना दुमकास०अ०नि० बबन प्रसाद सिंह, मुफ्फसिल थाना दुमकाआ०-अमित कुमार तकनीकि शाखा