उक्त कार्यक्रम में सोहराय पर्व समिति पुलिस केंद्र दुमका के सदस्यों द्वारा अतिथियों एवं पत्रकारों को पुष्प गुच्छ एवं सोल देकर परंपरागत तरीके से किए स्वागत।उक्त कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) श्री विजय कुमार महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जरमुंडी) श्री अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मु0)श्री एकुङ डुंगडुंग, पुलिस उपाधीक्षक आकाश भारद्वाज, पुलिस उपाधीक्षक अमित रविदास, परिचारी प्रवर श्री रमेश कुमार मंडल, परिचारी पवन कुमार, परिचारी अभय सिंह, परिचारी मसांग हांसदा पुलिस केंद्र दुमका, पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने लोगों के साथ मनाया सोहराय पर्व।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जिले वासियों को सोहराय पर्व की दिए शुभकामनाएँ। परिचारी प्रवर ने कहा सोहराय पर्व प्रकृति का त्यौहार है। दुमका पुलिस परिवार हर वर्ष बड़े हर्ष उल्लास से यह पर मनाते आई है। सभी लोग सोहराय में झूम रहे हैं और एक साथ खुशियां मना रहे हैं।