• महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हेतु उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समीक्षा बैठक की• बासुकीनाथ सभागार में अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और मंदिर न्यास समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक• बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षित जलार्पण को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया• मंदिर परिसर और शिवबारात रूटलाइन में बिजली, लाइटिंग, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के निर्देश• सड़क, स्लैब, बैरिकेडिंग, स्वास्थ्य सेवा, अग्निशमन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आदेश• अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पर विशेष जोर• विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति और ट्रांसफॉर्मर–पोल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश• बैठक से पहले उपायुक्त ने मंदिर परिसर और शिवबारात रूटलाइन का स्थलीय निरीक्षण भी किया• बैठक में पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे