दुमका: दुमका पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए स्कुटी चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई स्कुटी बरामद करने के साथ-साथ इस मामले में संलिप्त युवक को भी गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी 2026 को यंशवत कुमार मोदी (उम्र 56 वर्ष), निवासी वार्ड संख्या 16, सराय रोड, दुमका ने नगर थाना में अपनी होंडा एक्टिवा स्कुटी (रजिस्ट्रेशन नंबर JH04K-5514, इंजन नंबर JF50ET40622337) चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर नगर थाना में कांड दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, दुमका के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई होंडा एक्टिवा स्कुटी को बरामद कर लिया।इस दौरान पुलिस ने अमित यादव (उम्र 20 वर्ष), पिता—दीनदयाल यादव, निवासी शास्त्रीनगर, बाउरीपाड़ा, थाना-नगर, जिला-दुमका को गिरफ्तार किया है।छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, दुमका, पु०अ०नि० राजीव रंजन, स०अ०नि० कामता राम तथा नगर थाना का सशस्त्र बल शामिल था।दुमका पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।