दुमका:13 जनवरी को पुलिस अधीक्षक, दुमका को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दुमका नगर अंतर्गत मुफस्सिल थाना, दिग्धी ओपी क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधकर्मी पुनः चोरी करने के उद्देश्य से एसपी कॉलेज एवं फुलोझानो चौक की ओर जा रहे हैं।प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फुलोझानो चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान नकटी के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को पीछा कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल के कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल चोरी की है।गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम कारीमुल शेख (उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता–स्व. मोस्ताफा शेख, पता–डकैत टोला, दाहु टोला, जामनगर) एवं अनसुर आलम (उम्र लगभग 24 वर्ष, पिता–स्व. गाजी रहमान, पता–ग्राम मध्य नारायणपुर, मजहर टोला, नारायणपुर), दोनों थाना–राजमहल, जिला–साहेबगंज बताया।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल को दुमका फुलोझानो ग्रीन चिली होटल के समीप से चोरी किया गया था। छानबीन के क्रम में यह पाया गया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय ओपी दिग्धी (मुफस्सिल) थाना कांड संख्या 172/25, दिनांक 25.12.2025, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज है। उक्त मोटरसाइकिल इस कांड से संबंधित संपत्ति है।तत्पश्चात बरामद मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार कारीमुल शेख का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।🔴 कांड का उद्भेदन1. विश्वविद्यालय ओपी दिग्धी (मुफस्सिल) थाना कांड संख्या 172/25, दिनांक 25.12.2025, धारा 303(2) बीएनएस2. विश्वविद्यालय ओपी दिग्धी (मुफस्सिल) थाना कांड संख्या 174/25, दिनांक 26.12.2025, धारा 303(2) बीएनएस🔴 बरामद सामान1. टीवीएस रोनिन मोटरसाइकिल, इंजन संख्या – BNIKS2306423🔴 छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी1. पु०अ०नि० बाजो रजक, ओपी प्रभारी दिग्धी2. पु०अ०नि० सुमित भगत, थाना प्रभारी गोपीकांदर3. स०अ०नि० रघुनाथ राम, दिग्धी ओपी4. आरक्षी सुबल चंद्र मंडल5. आरक्षी तरणी सेन बाउरीदुमका पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।