दुमका: 3 जनवरी 2026 को वादी ललन कुमार, पिता–स्व. नरेंद्र यादव, वर्तमान पता–गौशाला के सामने, दुधानी दुमका, थाना–नगर, जिला–दुमका द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में उनकी टाटा मैजिक (पंजीकरण संख्या JH04AD4737) की चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर नगर थाना में कांड अंकित किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर दुमका के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी टीम ने तकनीकी, गुप्त एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई टाटा मैजिक (JH04AD4737) को बरामद कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम1. विशाल तिवारी, उम्र 24 वर्ष, पिता–जितेंद्र तिवारी, स्थायी पता–चितरा, जिला–देवघर, वर्तमान पता–रसिकपुर, दुमका, थाना–नगर, जिला–दुमका।2. नेपाल दास, उम्र 35 वर्ष, पिता–पशुपति दास, साकिन–कडामाड, पोस्ट–सदरभंगा, थाना–खागा, जिला–देवघर। बरामद सामान:1. चोरी की गई टाटा मैजिक (पंजीकरण संख्या JH04AD4737)2. टाटा मैजिक का आगे एवं पीछे का नंबर प्लेट (02 पीस)3. मोबाइल फोन (02 पीस) छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर दुमका2. पु०अ०नि० राजीव रंजन3. पु०अ०नि० अजीत कुमार, थाना प्रभारी जामा, दुमका4. पु०अ०नि० राजीव रंजन–025. नगर थाना का सशस्त्र बलदुमका पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।