दुमका:मसलिया थाना क्षेत्र के पलासी गांव के एक घर में दिनदहाड़े गहने जेवर एवं रुपए की चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, साथ चोरों के पास से चोरी के कुछ गहने जेवर भी बरामद किया गया है।इस मामले के संबंध में दुमका के पुलिस उपाधीक्षक ईक्कुड डुंगडुंग ने बताया कि बीते 13 दिसंबर को मसलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-पलासी से वादिनी एमेली बास्की उम्र करीब 40 वर्ष पति-बाबुसल टुड्डू ग्राम पलासी थाना मसलिया जिला दुमका के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि ये सुबह 9 बजे डंगाल तरफ गये थे तो इनके आवास में अज्ञांत चोरों द्वारा इनका एक सोने का कान बाली, दो जोड़ा चाँदी का पायल, एक चाँदी का गले का हार, एक चांदी का पैर का अंगुठी (बिछिया) और 4000/- रूपया चोरी कर लिया गया। इस संबंध मे प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया और अनुसंधान के क्रम में पत्ता चला कि घटना के दिन घुम-घुम कर मधु बेचने, मांग कर खाने वाले गुलगुलिया लोग देखे गये। आज मंगलवार को मसलिया थाना क्षेत्र में घुम कर मांग कर खाने/मधु बेचने का काम करने वाले व्यक्तियों को देखे जाने की बात प्रकाश में आयी तो उन्हे खोज कर पूछ-ताछ किया गया| पूछ-ताछ में आजाद घोष उम्र करीब 40 वर्ष पिता स्व०-धीरेन घोष साधु घोष उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्व०-खालासी घोष दोनों सा०-गाढ़बाता थाना-बुदपुर जिला-मिदनापुर (पं० बंगाल) एवं एक विधि विरूद्ध बालक द्वारा इस घटना में संलिप्ता स्वीकार की गई है तथा इनके निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है एवं विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी के एक जोड़ा चॉदी का पायल, एक चॉदी का चेन बरामद किया गया। पुलिस अनुसंधान टीम में थाना प्रभारी मसलिया, पु०अ०नि० राजेश रंजन, स०अ०नि० मंगल उरॉव,सोनोत बास्की, चैतन किस्कू, आ0 19 अनिल कुमार सोरेन, आ0 646 सनोज मुर्मू, आ0 602 इन्द्रजीत मुर्मू आदि शामिल थे।