गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि काठीकुण्ड थाना अंतर्गत शिकारीपाड़ा- काठीकुण्ड से एक सफेद रंग का महिन्द्रा पिकअप वाहन से अवैध शराब लोड कर काठीकुण्ड की ओर लाया जा रहा है। इस आशय का सनहा दर्ज किया एवं वरीय पदाधिकारी को सूचित किया। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार मैं, पु०अ०नि० विजय प्रताप सिहं साथ जैप-09 के आरक्षी 355 / पवन प्रसाद एवं आरक्षी / 890 नंदकिशोर पाण्डेय के साथ सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु थाना से प्रस्थान किया। चाँदनी चौक पहुँचे तथा शिकारीपाड़ा-काठीकुण्ड रोड में वाहन जाँच प्रारम्भ किया। वाहन जाँच के क्रम में शिकारीपाड़ा की ओर से एक सफेद रंग का महिन्द्रा पिकअप आते हुए दिखा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से रोका गया। उक्त पिकअप वाहन का रजि० नं0-JH10BG-3014 है। चालक का नाम पता पूछने पर अपना लखन महतो उम्र-45 वर्ष पिता – स्व० झुमक महतो सा०-उदलबानी थाना-जामताड़ा नगर जिला-जामताड़ा (झा०) बताया। पिकअप में लोड सामग्री के बारे में पूछने पर बताया कि सब्जी लोड है। उपलब्ध बल के सहयोग से पिकअप में लोड सामाग्री का जाँच किया। पिकअप के डाला के ऊपर ब्लू रंग का टिरपाल को खुलवा कर देखा गया तो सब्जी के खाली प्लास्टिक के केरेट के निचे में बहुत सारा बंद कॉटून मिला। कॉटून को एक-एक कर खोलने पर उसमें ऑफिसर चॉइस जिसमें फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश ओनली लिखा हुआ कागज का पाउचनूमा 180 एम0एल0 का विस्की है। अवैध विदेशी शराब का कारोबारी मनोज मंडल जो पिकअप वाहन को स्कॉर्ट कर रहा था, भागने में सफल रहा। इस संबंध में उपरोक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध काठीकुण्ड थाना -48/2025 दिनांक-05.11.2025 धारा-274/275/3 (5) बी0एन0एस0 एवं 47 (a) उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया है। काण्ड अनुसंधान के क्रम यह बात प्रकाश में आयी ही बरामद अवैध विदेशी शराब को पड़ोंसी राज्य बिहार में खपाने हेतु ले जाया जा रहा था। इस अवैध शराब के कारोबार में अन्य संलिप्त व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम -पताः-1. लखन महतो उम्र- करीब 45 वर्ष पिता स्व० झुमक महतो सा०-उदलबानी थाना-जामताड़ा नगर, जिला -जामताड़ा।जप्त सामानों का विवरणः-1. महिन्द्रा पिकअप वाहन रजि० नं0-JH10BG-3014 |2. कुल-105 कॉटून जिसमें प्रत्येक में कागज का पाउचनूमा 180 एम0एल0 का 48 पीस ऑफिसर चॉइस जिसमें फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश ओनली लिखा हुआ। (105×48=5040 पीस) लगभग 908 लीटर विदेशी शराब ।छापामारी दल के सदस्यों का नामः-1. पु०अ०नि० त्रिपुरारी कुमार, थाना प्रभारी, काठीकुण्ड थाना।2. पु०अ०नि० केदारनाथ पुरती सह- अनुसंधानकर्ता, काठीकुण्ड थाना।3. पु०अ०नि० विवेक विल्सन बोयपाई, काठीकुण्ड थाना।4. पु०अ०नि० विजय प्रताप सिहं काठीकुण्ड थानाएवं काठीकुण्ड थाना सशस्त्र बल।