शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मंझलाडीह, करमटोला में एक वृद्ध महिला की हत्या हो गई है। इस सूचना के सत्यापन में घटनास्थल ग्राम मंझलाडीह, करमटोला पहुंचने पर वहाँ घर में 1. सुमिधान हांसदा, उम्र 63 वर्ष, पति रूबन हेम्ब्रम का शव पाया गया। जिनक सर पूरा फटा हुआ है, इस से प्रतीत होता है की किसी के द्वारा सर पर वार कर इसकी कर दी गयी है। मृतिका के नाती सबुधन मराण्डी के फर्दबयान के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध शिकारीपाड़ा थाना काण्ड सं0-106/25, दि०-26.09.2025 धारा-103 (1) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुमका, के द्वारा कांड उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर दुमका के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठीत टीम के द्वारा कांड उद्भेदन हेतु घटना एवं मृतक से जुड़े सभी लोगों से गहनता से पूछताछ एवं छानबीन की जाने लगी। इसी क्रम में मृतिका के पोता होपोनटा हेम्ब्रम उर्फ जलपा हेम्ब्रम के द्वारा कही गयी बातें एवं शारीरिक हाव भाव संदेहात्मक पाया गया तथा परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर उस पर शक हुआ। आगे इससे गहनता से पूछताछ पर उसने अपनी दादी को मारने की बात स्वीकार किया तथा बताया कि मेरे दादा एवं दादी घर पर अपने नाती एवं नतनी को रखते थे तथा हमलोग अगल रहते थे। वे दोनों जमीन बेचकर मुझे एवं मेरे पिता को पैसा नहीं देते थे तथा झगड़ा करते थे तथा हमलोगों के साथ बुरा बर्ताव करते थे। इस बात से गुस्सा में आकर उसे मार दिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंटा को बरामद किया गया है।घटनास्थल :- ग्राम मंझलाडीह, करमटोला स्थित वादी का घर, थाना शिकारीपाड़ा।गिरफ्फतार अभियुक्त का नाम पता :-अप्रा०अभि०-होपोनटा हेम्ब्रम उर्फ जलपा हेम्ब्रम, उम्र करीब 23 वर्ष पिता मिस्त्री हेम्ब्रम ग्राम मंझलाडीह करमटोला वर्तमान पोखरिया, थाना-शिकारीपाड़ा, जिला-दुमका।जप्त समानों का विवरण :-1. हत्या में प्रयुक्त खून एवं बाल लगा लकड़ी डंटाछापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी का नाम :-1. श्री विजय महतो, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर दुमका।2. पुलिस निरीक्षक अमित कुमार लकड़ा पु०नि०-सह थाना प्रभारी, शिकारीपाड़ा।4. पु०अ०नि० मो० इमरान, शिकारीपाड़ा थाना।5. पु०अ०नि० मुनाजीर हसन, शिकारीपाड़ा थाना।6. पु०अ०नि० आनन्द हेम्ब्रम, शिकारीपाड़ा थाना।7. थाना रिजर्व गार्ड के जवान।