दुमका :नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत सोमवार को दुमका जिले के नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुबह 11 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मतदान प्रतिशत संतोषजनक रहा है।XII दुमका/09 दुमका, नगर परिषद (वर्ग ‘ख’) में सुबह 11 बजे तक 19.75% मतदान दर्ज किया गया।XII दुमका/14 बासुकीनाथ, नगर पंचायत क्षेत्र में इसी समय तक 31.05% मतदान हुआ।प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं, जबकि बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होगी। शाम तक अंतिम आंकड़े जारी किए जाएंगे।