दुमका:हंसडीहा थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब की यह खेप हंसडीहा के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी।थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी से सूचना प्राप्त हुई थी कि दुमका की ओर से एक हुंडई आई-10 वाहन में अवैध शराब छुपाकर बिहार भेजी जा रही है। सूचना पर सनहा दर्ज कर सशस्त्र बल के साथ हंसडीहा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक के पास वीणा हाउस सोनपापड़ी फैक्ट्री के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया।कुछ ही देर में हंसडीहा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की कार को रोकने का संकेत दिया गया। चालक ने गाड़ी रोककर भागने की कोशिश की, लेकिन सशस्त्र बल ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।● 360 बोतल अंग्रेजी शराब बरामदवाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने कुल 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की—05 पेटी रॉयल स्टेज – 120 बोतल (375 एमएल)07 पेटी इम्पीरियल ब्लू – 168 बोतल (375 एमएल)03 पेटी रॉयल चैलेंज – 72 बोतल (375 एमएल)कुल 360 शीशा बोतल (375 एमएल) अंग्रेजी शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त एक नारंगी रंग का मोटोरोला मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद किया गया।●आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्जइस मामले में पुलिस ने मो. महबूब अंसारी (उम्र लगभग 21 वर्ष), पिता अफजल अंसारी, ग्राम खरखछीया, थाना देवडांढ़, जिला गोड्डा को गिरफ्तार किया है।मामले में हंसडीहा थाना कांड संख्या 16/26, दिनांक 19.02.2026 के तहत धारा 274/275/286/317(5)/3(5) बीएनएस एवं 47ए/52/55 उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।● छापेमारी दल में शामिल अधिकारीछापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुण्डी अमित कच्छप, पुलिस निरीक्षक हंसडीहा प्रभाग विशुनदेव पासवान, थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव, अनुसंधानकर्ता जिम्मी हाँसदा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। क्षेत्र में लगातार निगरानी और सख्ती से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।