बंदियों के स्वास्थ्य जाँच के साथ स्वस्थ जीवन शैली के बारे में चर्चादुमका: झालसा, राँची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका द्वारा केन्द्रीय कारा में जेल अदालत -सह- मेडिको कैम्प का आयोजन किया गया। उपरोक्त अवसर पर अनूप तिर्की, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, दुमका, कारा अधीक्षक, केन्द्रीय कारा, दुमका एवं लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिकंदर मंडल, रोबिन कुमार, अंकित कुमार सिंह तथा न्यायालयकर्मी, काराकर्मी एवं बंदीगण उपस्थित थे। जेल अदालत -सह- विधिक जागरूकता शिविर में विशेष तौर पर महिला बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई तथा जिन महिला बंदियों को लिगल एड की आवश्यकता थी उन्हें दिशा-निर्देश दिया गया साथ ही बंदियों की स्वास्थ्य की जांच हेतु मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसमें बंदियों के स्वास्थ्य जाँच के साथ स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया गया।