दुमका:झारखंड राज्य के निर्माता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक स्वर्गीय दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन की 82वीं जयंती दुमका जिले के खिजुरिया स्थित गुरुजी आवास में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन झामुमो जिला समिति द्वारा जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर गुरुजी की तस्वीर पर 82 दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर गुरुजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।जयंती के अवसर पर झामुमो जिला समिति द्वारा सेवा कार्य भी किए गए। फूलो-झानो मेडिकल अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किए गए, वहीं नेत्रहीन विद्यालय पहुंचकर बच्चों के बीच भी फल वितरण किया गया, जिससे कार्यक्रम को सेवा और संवेदना का स्वरूप मिला।कार्यक्रम में जिला सचिव निशित वरन गोलदार, चंदन भुवानिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता मरांडी, सचिव सबिता टुडू, राजेश सिंह, सत्तार खान, कादिर राजा, रवि यादव, सिराजुद्दीन अंसारी, पराक्रम शर्मा, विजय मल्लाह, विजय दास, मो. आरिफ, दीपक केवट, शास्तिपद नंदी, दिनेश दत्ता, बाबूजान हेंब्रम, नंदलाल राउत, शिवलाल मरांडी, अमित रक्षित, संजय मंडल, पिंकू हंसदा, आशित वरन गोलदार, महेश गण सहित झामुमो के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मौके पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के विचारों को आत्मसात करने और उनके संघर्ष व योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।