नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित बज्रगृह का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बज्रगृह परिसर में अनावश्यक व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध और सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन का निर्देश दिया गया।अतिरिक्त बैरीकेडिंग कराने तथा सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने की हिदायत दी गई।27 फरवरी 2026 को निर्धारित मतगणना को देखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश।मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और व्यवस्थित प्रवेश-निकास सुनिश्चित करने पर बल।