दुमका:भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए दुमका सिविल कोर्ट की कार्यावधि में बदलाव किया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुमका के कार्यालय द्वारा जारी आदेश (संख्या- 70/2026) के अनुसार अब कोर्ट की बैठक सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी।वहीं न्यायालयीन कार्यालय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक आधे घंटे का अवकाश भी निर्धारित किया गया है।नई समय-सारिणी 6 अप्रैल 2026 से लागू होकर जून 2026 के अंतिम शनिवार, 27 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस संबंध में सभी विभागों और अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।