रामगढ़ थाना क्षेत्र के कांजो पंचायत अंतर्गत सिमरा हटिया में सरस्वती मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।मंगलवार रात करीब 10:30 बजे पहले गाली-गलौज हुई, फिर आधा दर्जन लोगों ने एक युवक पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।🔴 सीने और पीठ पर ताबड़तोड़ वार, हालत नाजुकहमले में घायल युवक की पहचान शिवा मंत्री के रूप में हुई है। आरोप है कि सुशील दास, पलटू दास समेत अन्य ने मिलकर लोहे की टांगी से उसके सीने और पीठ पर लगातार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए उसे फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।👮 एफआईआर दर्ज, आरोपियों की तलाश में छापेमारीथाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुराने विवाद की भूमिका सामने आ रही है, पूरे मामले की गहन जांच जारी है।⚠️ शांति व्यवस्था बनाए रखें — पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और सहयोग करने की अपील की है।