• अवैध कोयला खदानों पर चला बुलडोजर, शिकारीपाड़ा में 5 खदानें ध्वस्त• दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के हीरापुर-चितराकुंडी क्षेत्र में अवैध कोयला खदानों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।• अंचलाधिकारी कपिल देव ठाकुर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 3 सक्रिय समेत कुल 5 खदानों को ध्वस्त किया गया।• खनन निरीक्षक, थाना प्रभारी और वन विभाग की टीम की मौजूदगी में दो जेसीबी से डोजरिंग की गई।• अवैध उत्खनन की सूचना मिलने के बाद सत्यापन कर यह कार्रवाई की गई।• अभियान के दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।• प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।