धनबाद के गांधी सेवा सदन में लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी की ओर से जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता एससी एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण देव कुमार ने की, जिसमें पार्टी की वर्तमान स्थिति, संगठन विस्तार और आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव ओर झारखंड की निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।वशिष्ठ अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव दिनेश कुमार पासवान मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक अपनी नीतियों को पहुँचाना और गरीब, मजदूर, दलित व पिछड़े तबके की आवाज़ को मजबूती देना है।उन्होंने कहा कि पार्टी संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के सिद्धांतों पर चलकर संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में धनबाद जिले में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और पार्टी की विचारधारा को हर पंचायत और बूथ स्तर तक पहुँचाया जाएगा।संगठन के मुद्दों जैसे सदस्यता अभियान, युवा मोर्चा की सक्रियता और स्थानीय जनसमस्याओं पर भी चर्चा की गई।मौके पर एससी एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण देव कुमार , प्रदेश प्रधान महासचिव दिनेश कुमार पासवान, जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान , वरिष्ठ नेता राम सिंहासन शर्मा , मनुजय पासवान, मिथिलेश पासवान, महेश पासवान , राजू कुमार वर्मा, कृष्णा पासवान, दिलीप पासवान ,मनोज कुमार ,संजीत सिंह, किरण पासवान ,शीतल देवी, पीतांबर पासवान, रामानंद पासवान, मिथिलेश कुमार बिहारी पासवान, संजय पासवान,पदाधिकारी मुख्य रूप मौजूद रहे।