धनबाद : माइंड मंत्रा अबैकस के तत्वावधान में रविवार को सरायढेला स्थित मोनालिसा रेस्टोरेंट में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सैकडाें बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रानीगंज, आसनसोल, कुमारधुबी, दुर्गापुर और धनबाद के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान हर्षित, हर्षिता, सैय्यम, रेयांश, गर्व, अयान, त्रिस्मय, आद्रिजा, प्रिंस। द्वितीय स्थान काव्या, अमायरा, अभिनव, वैष्णवी कुमारी, परी। तृतीय स्थान आर्ध्या, श्रेयांशी, अद्या। चतुर्थ स्थान वैष्णवी, सान्विका, ईशिका। पंचम स्थान दिवांश, आरुषि ने प्राप्त किया। काजल झा ने बताया कि एसडीडी क्लास के धनबाद से 46 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें से 40 बच्चों ने विजय हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि का श्रेय बच्चों के साथ उनके शिक्षिका राखी, सुक्रिति, दीपिका, सुनीता और ज्योति है। इस केंद्र में बच्चों को डांस, अबैकस, जुम्बा, चेस, कराटे, सिंगिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है।