धनबाद.युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक दिलीप सिंह एवं मोर्चा के तमाम सदस्यों ने झारखण्ड स्थापना के 25वीं वर्षगांठ एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन किया. इस अवसर पर दिलीप सिंह ने कहा कि झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। साथ ही झारखण्ड अपने स्थापना दिवस की रजत जयंती भी मना रहा है। आज ही के दिन वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर यह देश का 28वाँ राज्य बना था। उनका जीवन आज भी आदिवासी अस्मिता और संघर्ष की अमर प्रेरणा है। बिरसा मुंडा का नारा अबुआ दिशुम, अबुआ राज आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जो आंदोलन शुरू किया,वह आज भी अधूरा है।यह दिन ब्रिटिश शासन के खिलाफ मुंडा विद्रोह के नेतृत्व और आदिवासी अधिकारों के लिए उनके संघर्ष की याद दिलाता है.मौक़े पर ब्रिजन राम, दिवाकर सिंह , अनिल सिन्हा, आलोक , रवि रंजन ,अनिल अग्रवाल आदि