धनबाद : धनबाद पुलिस ने 19 वर्षीय युवक राज गोराई को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। रंगामाटी का रहने वाला यह आरोपी 23 नवंबर 2025 की रात को चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के दौरान पुलिस की गश्ती टीम ने दबोचा।पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने एक साथी के साथ चोरी की मोटरसाइकिल लेकर रंगामाटी आरएम 4 की ओर जा रहा है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और एक टोटो वाहन बरामद किया।बरामद किए गए सामान में पर्पल रंग का एक बिना सीम वाला स्मार्टफोन, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, बिना नंबर का जर्जर बजाज पल्सर, बिना नंबर का हरा पुराना स्कूटर, और बिना नंबर का लाल-काला टोटो वाहन शामिल है।राज गोराई का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2), 317(2), 317(5), एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।