धनबाद बहु प्रतीक्षित गया पुल चौड़ीकरण और अंडरपास का काम रविवार को शीला कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शुरू कर दिया है। रेलवे और पथ निर्माण विभाग के सहयोग से यहां बैरिकेडिंग शुरू कर दी गई है।इसके लिए यहां 30 मजदूर और अधिकारियों की टीम लगाई गई है।शीला कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर धीरज कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह तक गया पुल चौड़ीकरण के डिजाइन का अप्रूवल मिल जाएगा। यह अप्रूवल रेलवे की ओर से दिया जाएगा। इससे पहले यहां पर बैरिकेडिंग का काम शुरू किया जा रहा है। आम जनता को परेशानी ना हो इसका ख्याल रखा गया है।धनबाद के लोगों की वर्षों पुरानी मांग।गया पुल चौड़ीकरण का काम धनबाद में वर्षों पुराना है। लगभग 20 वर्षों से इसकी मांग की जा रही है। अब जाकर यह काम शुरू हो रहा है। चौड़ीकरण के काम में लगभग 30 करोड़ रुपए राज्य सरकार की ओर से आवंटित किए गए हैं।हर दिन इस रास्ते लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। इस रास्ते हर दिन लगभग तीन लाख लोगों का आवागमन होता है।अंडरपास की चौड़ाई 12.5 मीटर लंबाई 40 मीटर।पथ प्रमंडल विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित अंडरपास की चौड़ाई 12.5 मीटर और लंबाई 40 मीटर होगी। इसके बन जाने से भारी वाहनों और स्थानीय यातायात का सुचारू आवागमन सुनिश्चित होगा।अंडरपास और चौड़ीकरण का काम से पहले यहां बैरिकेडिंग की जा रही है। अगले सप्ताह डिजाइन को अप्रूवल मिल जाएगा। इसके बाद काम में तेजी आएगी। आठ लेन के पास डंप यार्ड बनाए गए हैं। यहां से सामग्री बनाकर गया पुल तक ले जाएंगे।- धीरज कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, शीला कंस्ट्रक्शन कंपनी।