धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला यक्ष्मा नियंत्रण समिति ने आज कनकनी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शिविर लगाकर 86 लोगों की एक्स-रे जांच की।वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक सह चेयरमैन, भारतीय रेडक्रॉस समिति, धनबाद श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 2 दिन में सभी की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद उनका बलगम टेस्ट किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति में यक्ष्मा रोग के लक्षण मिलेंगे तो उन्हें दवा देकर इलाज किया जाएगा।शिविर को सफल बनाने में सीएचओ श्री प्रवीण कुमार सिंह, श्री नरेश कुमार माजी, एक्स-रे टेक्नीशियन श्री बैकुंठ प्रसाद, श्री शिवम कुमार, श्री हर्ष कुमार व सहिया दीदी का सराहनीय सहयोग रहा।