भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, धनबाद, ने आज मांडल +2 उच्च विद्यालय लोधरिया, टुंडी, +2 उच्च विद्यालय टुंडी एवं कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टुंडी में स्कूली छात्रों को आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया।इस दौरान विद्यालय में युथ रेडक्रास का चयन, मॉक ड्रिल, प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया।मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद के कार्यकारिणी सदस्य श्री कुमार मधुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेताम्बरा पाठक, वाईस पैट्रन सदस्य श्री बिजेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार किशोर जयसवाल, प्रधानाचार्य श्री अभिमन्यु कुमार एवं प्रधानाचार्य श्रीमती पुनम कुमारी मौजूद थे।