धनबाद: जिले में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का दूसरा दिन मंगलवार को भी सख्ती, पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित किया गया। परीक्षा केंद्र पर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।इस दौरान उपायुक्त धनबाद आदित्य रंजन ने स्वयं परीक्षा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ डीडीसी सन्नी राज, एसडीएम लोकेश बरांगे तथा ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए इंतजाम, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी प्रक्रियाओं की बारीकी से समीक्षा की।प्रशासन द्वारा परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और RFID तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।