धनबाद में ˈकॉम्रेड् ए. के. राय के जीवन पर आधारित नई राह पत्रिका का विमोचन पुर्व विधायक कामरेड आनंद महतो की अगुवाई में की गई । यह विमोचन गोल्फ ग्राउंड में आयोजित बुक फेयर में किया गया, अर्धवार्षिक पत्रिका नई राह में कामरेड ए. के. राय के सिद्धांतों ओर आदर्शों को दर्शाता गया है, पत्रिका में किसानों , मजदूरों, महिलाओं और युवाओं को उनके जीवन शैली को समझने में मदद करेगी, पत्रिका में दर्शाए गया है कि किन-किन परिस्थितियों में भी ˈकॉम्रेड् ए. के. राय एटिक होकर कैसे खड़े रहे, वे लोगों ओर युवाओ के दिल पर राज करते थे, उनकी राजनीति कुशलता और समझ ने झारखंड और धनबाद को एक नई दिशा और पहचान दी, उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ था, वे बचपन से साहसी और शांत स्वभाव के थे।पत्रिका विमोचन के दौरान निरसा के विधायक अरुण चटर्जी ने कहा कि ˈकॉम्रेड् एक राय क्रांतिकारी नेता थे, और वह निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करते थे आज की राजनीति लूट खसौट की है राजनीतिज्ञ को उनके विचारों और सिद्धांतों से सीख लेनी चाहिए..वही संदरी के पूर्व विधायक ˈकॉम्रेड् आनंद महतो ने कहा कि नई राह पत्रिका किसान मजदूरो के गिरते मनोबल को बढ़ाता है और हमें अपनी लड़ाई लड़ने में मदद करती है।