पुलिस की पाठशाला…क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। जिले में चल रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत आज क्रेडो वर्ल्ड स्कूल, धनबाद में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के खतरों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का संचालन साइबर डीएसपी श्री संजीव कुमार द्वारा किया गया। अधिकारियों ने सोशल मीडिया सुरक्षा, OTP फ्रॉड, फेक लिंक, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।👉 संदिग्ध कॉल/लिंक/मैसेज मिलने पर तुरंत संपर्क करें: 1930