धनबाद। वरीय पुलिस अधीक्षक #प्रभात कुमार के निर्देशानुसार क्रिसमस पर्व के मद्देनज़र जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं #अपराध नियंत्रण को लेकर सभी #थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सिटी #एसपी ऋतविक श्रीवास्तव ने किया, जबकि #डीएसपी स्तर के अधिकारियों की निगरानी में सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन #जांच की।इस दौरान #होटल, #लॉज, #गेस्ट हाउस, #धर्मशाला एवं रिसॉर्ट की विशेष जांच की गई। ठहरे सभी लोगों की पहचान सत्यापित की गई और संचालकों को बिना वैध पहचान पत्र के कमरा न देने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही, सभी गेस्ट की जानकारी संबंधित थाना को नियमित रूप से उपलब्ध कराने को कहा गया।पुलिस ने संचालकों को #सीसीटीवी #कैमरा एवं अग्निशामक उपकरण अनिवार्य रूप से रखने का निर्देश दिया है। नियमों का उल्लंघन करने पर विधिसम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।एसएसपी प्रभात कुमार ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।